Breaking News

केशव प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर निशाना, बोले- BJP के साथ है अगड़ा-पिछड़ा-दलित की ‘त्रिवेणी’     |   विदेश मंत्री एस जयशंकर 23-24 अगस्त को करेंगे रूस का दौरा     |   साउथ अमेरिका के स्कोटिया सागर क्षेत्र में 6.7 तीव्रता का भूकंप     |   'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के लिए राहुल गांधी पुणे पहुंचे     |   पुणे में BRICS ICT बैठक संपन्न, डिजिटल सहयोग और नई तकनीकों पर चर्चा     |  

अब सभी वायरस को कवर करने वाली वैक्सीन की जरूरत

कोरोना ने एक बार फिर से दुनियाभर में दहशत पैदा कर दी है, लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामलों से लोगों की चिंता बढ़ गई है. इस बार कोरोना के नए वैरिएंट JN.1 ने दस्तक दी है, जिसके मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा है. भारत में सबसे ज्यादा बुरा हाल केरल का है, जहां सबसे ज्यादा केस सामने आ रहे हैं.

कोविड-19 के नए वैरिएंट JN.1 पर एम्स के पूर्व निदेशक और वरिष्ठ पल्मोनोलॉजिस्ट डॉ. रणदीप गुलेरिया का बयान सामने आया है. उनका कहना है कि हमें एक ऐसी वैक्सीन की जरूरत है, जो कोरोना वायरस के सभी प्रकार के वैरिएंट को कवर कर सके. डॉ. गुलेरिया ने कहा कि JN.1 वैरिएंट ओमीक्रॉन का ही अंश है और शी से उत्पन्न हुआ है. ऐसे में जो टीका ओमीक्रॉन के लिए बनाया गया था वो JN.1 के लिए भी प्रभावी होगा.