Breaking News

आज पुणे में राहुल गांधी का 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम, शिक्षा-कैरियर पर करेंगे संवाद     |   पुणे में BRICS ICT बैठक संपन्न, डिजिटल सहयोग और नई तकनीकों पर चर्चा     |   अरब सागर में US का नाइट ऑपरेशन, एयरक्राफ्ट कैरियर से लड़ाकू विमानों ने भरी उड़ान     |   पेजेशकियन की दो टूक- ईरान नहीं झुकेगा, हमले का देगा करारा जवाब     |   ईरान का इराक में दखल से इनकार, समझौते का समर्थन करेगा: गालिबाफ     |  

अब निवेश की चर्चा होती है: पीएम नरेंद्र मोदी

यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के चौथे ग्राउंड ब्रेकिंग समारोह को लखनऊ में संबोधित करते हुए पीएम मेादी ने कहा कि कुछ साल पहले हम सोच भी नहीं सकते थे कि यूपी में निवेश का ऐसा माहौल बनेगा, पहले यहां चारों तरफ दंगा, छीना झपटी की खबरें आतीं थीं, अब यहां निवेश की खबरें आती हैं. मुझे बहुत आनंद आता है जब यूपी में निवेश आता है. ये इस बात का उदाहरण हैं कि अगर बदलाव की सच्ची नीयत हो तो कोई रोक नहीं सकता.

पीएम मोदी ने कहा कि बीते कुछ वर्षों में यूपी से होने वाले एक्सपोर्ट अब दोगुना हो चुके हैं, बिजली उत्पादन हो या फिर ट्रांसमिशन, आज यूपी प्रशंसनीय काम कर रहा है. पीएम मोदी ने कहा कि यूपी वो राज्य है जहां सबसे ज्यादा एक्सप्रेस-वे हैं, पहली रैपिड रेड है. नदियों का विशाल नेटवर्क है, जिसका प्रयोग मालवाहक के लिए किया जा रहा है. यहां जो उम्मीद दिख रही है उसका संदेश बहुत व्यापक है. भारत के ग्रोथ को लेकर दूसरे देश आश्वस्त हैं. विकसित भारत के लिए नई सोच और विचार चाहिए.