Breaking News

आज पुणे में राहुल गांधी का 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम, शिक्षा-कैरियर पर करेंगे संवाद     |   पुणे में BRICS ICT बैठक संपन्न, डिजिटल सहयोग और नई तकनीकों पर चर्चा     |   अरब सागर में US का नाइट ऑपरेशन, एयरक्राफ्ट कैरियर से लड़ाकू विमानों ने भरी उड़ान     |   पेजेशकियन की दो टूक- ईरान नहीं झुकेगा, हमले का देगा करारा जवाब     |   ईरान का इराक में दखल से इनकार, समझौते का समर्थन करेगा: गालिबाफ     |  

PM मोदी से नहीं मिलने दिया गया….संदेशखाली की महिलाओं का आरोप

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को पश्चिम बंगाल के संदेशखाली पहुंचे. उन्होंने बारासात में एक सभा को संबोधित किया और पीड़ित महिलाओं से मुलाकात की. हालांकि कुछ महिलाओं का ये भी आरोप है कि उन्हें पीएम मोदी से नहीं मिलने नहीं दिया गया. महिलाओं का कहना है कि चेकिंग के नाम पर उनकी बस को बीच में ही रोक दिया गया और कार्यक्रम स्थल तक नहीं पहुंचने दिया गया.

महिलाओं ने शिकायत की कि वे बारासात सभा में शामिल होने के लिए बस से आ रही थीं. उनकी बस को बीच में ही रोक दिया गया. वे प्रधानमंत्री से नहीं मिल सकीं. महिलाओं का आरोप है कि पुलिस ने बारासात के डाकबंगला चौराहे पर बस को रोका. जब प्रधानमंत्री संदेशखाली में अपना भाषण दे रहे थे तो उनकी बस बारासात डाकबंगला चौराहे पर थी. आरोप है कि पुलिस से बार-बार अनुरोध करने के बावजूद बस को रोका गया.