Breaking News

अमेरिकी झटके के बावजूद ग्रीन में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल     |   दिल्ली में 10 अक्टूबर के प्रोटेस्ट ने बढ़ाई व्यापारियों की चिंता, कहा- नई गाइडलाइंस जारी करे सरकार     |   ओडिशा: एंबुलेंस में लगी आग, एक मरीज की मौत, दो गंभीर रूप से जख्मी     |   IIT बॉम्बे कैंपस में गैस लीकेज से भड़की आग, 2 बच्चों समेत 5 घायल     |   आज आएंगे पांच विधानसभा और एक लोकसभा उपचुनाव के नतीजे     |  

मणिपुर में भारी बारिश से कई इलाके पानी में डूबे, लोगों बोले- अभी तक सरकार से कोई मदद नहीं

Manipur: मणिपुर में एक सप्ताह से जारी भारी बारिश के चलते जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। शनिवार सुबह लगातार बारिश के कारण इंफाल पूर्व जिले के हीनगांग विधानसभा क्षेत्र के कई हिस्से खासकर अहाल्लूप गांव सबसे ज्यादा प्रभावित रहा। भारी बारिश के कारण अहाल्लूप क्षेत्र में आवासीय घरों और कुछ दुकानों सहित निचले इलाकों में बाढ़ आ गई और कई घर जलमग्न हो गए।

घाटी के कई जिलों में सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया है, जिससे आस-पास के बिजली के ट्रांसफार्मर खतरे में पड़ गए हैं। लोगों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से मैनहोल बंद होने और सड़कों पर सीवेज का पानी बहने के बावजूद नगर निगम सुधारात्मक उपाय करने में विफल रहा है।