Breaking News

हैदराबाद से बीजेपी प्रत्याशी माधवी लता ने लगाया वोटिंग में गड़बड़ी का आरोप     |   महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए     |   लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण में दोपहर 1 बजे तक 40.32% मतदान     |   ग्वालियर में रिटायर्ड जवान ने तीन लोगों को गोली मारी, बिजली का तार लगाने को लेकर हुआ था विवाद     |   सीबीएसई ने 10वीं के नतीजे घोषित किए     |  

New Delhi: पंडित नेहरू की जयंती पर सोनिया गांधी ने पुष्पांजलि की अर्पित

दिल्ली के लोकसभा सचिवालय में आज सोनिया गांधी ने देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को उनकी जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की।

कई कांग्रेस नेताओं और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी जवाहरलाल नेहरू को पुष्पांजलि अर्पित की। इसके साथ ही पंडित नेहरू को लोग देश में लोकतांत्रिक जड़ों को मजबूत करने में उनके योगदान के लिए याद करते हैं।

वहीं राहुल गाँधी ने उनकी जयंती पर कहा कि “पंडित जवाहर लाल नेहरू एक सोच हैं-स्वतंत्रता की, प्रगति की, न्याय की। भारत माता को आज अपने ‘हिंद के जवाहर’ के इन्हीं मूल्यों की ज़रूरत है, एक विचारधारा की तरह, हर दिल में।

इसके साथ ही कहा कि “भारत के पहले प्रधानमंत्री नेहरू का जन्म 1889 में प्रयागराज में हुआ था और वे देश के स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी चेहरों में से एक थे।”