Breaking News

ग्रेटर नोएडा में खुलेगा दिल्ली-NCR का पहला लुलु हाइपरमार्केट, आज दोपहर होगा उद्घाटन     |   दिल्ली के JLN स्टेडियम में आज होगा वर्ल्ड एथलेटिक्स गोल्ड लेबल इवेंट     |   मेक्सिको के प्रशांत तट पर तूफान ट्रूडी का खतरा, कई इलाकों में हरीकेन वॉर्निंग जारी     |   अशोक सिद्धार्थ की वापसी पर मायावती का जवाब- किसी भी कीमत पर पार्टी में नहीं लेंगे     |   ग्वालियर: ट्रक हादसे में अब तक 14 लोगों की मौत, कई की हालत नाजुक     |  

चीन को चिढ़ाने वाले मैसेज के साथ भारत आईं नेपाल की विदेश मंत्री

नेपाल के साथ भारत के रिश्ते हमेशा से ही अच्छे रहे हैं. दोनों देशों के मंत्री अक्सर एक-दूसरे के देश के दौरे पर होते हैं. हाल ही में भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिस्री यात्रा पर काठमांडू पहुंचे थे. अब उनके एक हफ्ते बाद 18 अगस्त को नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत पहुंची हैं. ये उनका आधिकारिक दौरा है. 19 अगस्त को वो भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकत करेंगी.

इस दौरे पर आरजू राणा, एस. जयशंकर से कई व्यापक मुद्दों मुद्दों पर बातचीत करेंगी. वो द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से ही भारत के पांच-दिवसीय दौरे पहुंची हैं. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने उनका नई दिल्ली में स्वागत किया. उन्होंने आरजू राणा के एक साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा का आधिकारिक दौरे पर नई दिल्ली पहुंचने पर हार्दिक स्वागत है. इस यात्रा से नियमित उच्च-स्तरीय द्विपक्षीय आदान-प्रदान की परंपरा जारी रहेगी और यह दोनों देशों के बीच करीबी और अच्छे संबंधों का सबूत है.”