Breaking News

सितंबर में रिटेल महंगाई दर बढ़कर 5.54 प्रतिशत हुई, जो अगस्त में 4.82 फीसदी थी     |   बिहार कैबिनेट ने पीएम मोदी के 25 वर्ष की जनसेवा पर उनका हार्दिक अभिनंदन किया     |   झारखंड HC ने JPSC की तीन परीक्षाएं रद्द मामले में सुनवाई के बाद आदेश सुरक्षित रखा     |   'चुनाव आयोग को बचाते-बचाते बीजेपी खुद डूब जाएगी', अखिलेख यादव ने कहा     |   जंतर-मंतर को प्रोस्टेट साइट से हटाने का मामला दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा, सुनवाई कल     |  

नवजोत सिंह सिद्धू ने लोकसभा चुनाव को लेकर उठाया बड़ा कदम

पटियाला में गुरुवार को नवजोत सिंह सिद्धू के घर पर बैठक हुई. इस बैठक में नवजोत सिंह सिद्धू और उनके गुट के नेताओं ने फैसला लिया है कि लोकसभा चुनाव में वो ना तो कांग्रेस के प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करेंगे और ना ही किसी भी कार्यक्रम में कांग्रेस प्रत्याशी के साथ चलेंगे. इस बैठक में नवजोत सिंह सिद्धू के अलावा पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष शमशेर सिंह दुल्लो, पूर्व विधायक नाजर सिंह मानशाहिया, जगदेव सिंह कमालू, महेश इंद्र सिंह और भटिंडा देहाती के कांग्रेस इंचार्ज हरबिंदर लाडी समेत कई कांग्रेस नेता मौजूद रहे.