Breaking News

लद्दाख की मांगों पर सोनम वांगचुक ने तय की डेडलाइन     |   IRCTC केस में लालू परिवार पर 10 सितंबर को फैसला     |   बिहार में गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 12 जिलों में 22.42 लाख लोग प्रभावित     |   दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे में बिल्डिंग मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें गठित     |   दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: एक और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई     |  

नासिक में प्याज की कीमत गिरने से किसान परेशान, 20 फीसदी टैक्स लगाने का विरोध

नासिक में किसान प्याज की कीमतों में भारी गिरावट से काफी चिंतित हैं। प्याज के किसान केंद्र सरकार की ओर से लगाए गए 20 प्रतिशत निर्यात शुल्क को तत्काल हटाने की मांग कर रहे हैं। महाराष्ट्र के कई जिलों में इस मुद्दे ने जोर पकड़ लिया है। खासकर एशिया की सबसे बड़ी प्याज मंडी लासलगांव में कीमतों में गिरावट के बाद किसान सरकार के फैसले का विरोध कर रहे हैं।

कई किसानों ने वादों को पूरा न करने के लिए राज्य सरकार को भी कोसा। किसान संगठनों ने इस बात पर भी जोर दिया है कि प्याज की मौजूदा कीमतें उत्पादन लागत से काफी कम हैं और इसीलिए वो 20 फीसदी निर्यात शुल्क को तत्काल हटाने की मांग कर रहे हैं।

किसान सरकार से तत्काल कार्रवाई करने का आग्रह कर रहे हैं। उनका मानना ​​है कि निर्यात शुल्क हटाने से नासिक और आस-पास के जिलों में प्याज किसानों को बड़ी राहत मिलेगी।