Breaking News

राजस्थान निकाय चुनाव 2026: नगर परिषद की 47 सीट का रुझान, 15 पर BJP आगे     |   यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 IAS और 34 PCS अफसरों के तबादले     |   तेलंगाना: तड़के बेकाबू बस ने कई वाहनों और होटल को रौंदा, 1 की मौत     |   राजस्थान निकाय चुनाव: 309 सीटों के नतीजे जारी, 163 पर जीती बीजेपी     |   राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 92 सीटों पर बीजेपी की जीत, 58 पर कांग्रेस का कब्जा     |  

मानव तस्करी मामले में एनआईए की देशभर में छापेमारी, जम्मू से रोहिंग्या को हिरासत में लिया


राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने मानव तस्करी में शामिल लोगों की गिरफ्तारी के लिए बुधवार को देशभर में छापेमारी की और जम्मू में म्यांमार के एक व्यक्ति को हिरासत में लिया। आठ राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों में जारी एनआईए की ये छापेमारी मानव तस्करी के मामलों से जुड़ी है।

अधिकारी ने कहा कि त्रिपुरा, असम, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, हरियाणा, राजस्थान समेत केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और पुडुचेरी में तलाशी की गई। जम्मू-कश्मीर में छापेमारी के दौरान म्यांमार के एक रोहिंग्या मुस्लमान को हिरासत में लिया गया।