Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

कोटा में NEET अभ्यर्थी ने की आत्महत्या, परीक्षा से एक दिन पहले उठाया कदम

राजस्थान के कोटा में एक NEET अभ्यर्थी ने परीक्षा से एक दिन पहले शनिवार सुबह हॉस्टल की छठी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। कुनाड़ी थाने के सीआई देवेश भारद्वाज के अनुसार, मृतक छात्र उत्तराखंड के अल्मोड़ा का रहने वाला था। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

उन्होंने बताया, “शनिवार सुबह एक कोचिंग छात्र ने अपने हॉस्टल की छठी मंजिल से कूदकर जान दे दी। उसके परिजनों को सूचना दे दी गई है और वे कोटा पहुंच चुके हैं। मामले में जांच जारी है।” पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि छात्र पर पढ़ाई का दबाव था और संभवतः वह अपनी तैयारी पूरी नहीं कर पाया था, जिसके चलते मानसिक तनाव में था।

सीआई भारद्वाज ने कहा, “छात्र की आज NEET परीक्षा थी। सुसाइड नोट मिला है, जिसकी जांच की जा रही है। मानसिक तनाव या तैयारी पूरी न होने जैसे पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ाई जा रही है।” उन्होंने यह भी कहा कि आत्महत्या के पीछे की वास्तविक वजह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आगे की जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।