Breaking News

NDA उम्मीदवार रेवन्ना ने हासन लोकसभा सीट से किया नामांकन

जेडी (एस) सांसद और हासन से एनडीए उम्मीदवार प्रज्वल रेवन्ना ने  गुरुवार को अपना नामांकन दाखिल किया है।हासन पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा का गृह क्षेत्र है। उनके पोते प्रज्वल रेवन्ना मौजूदा सांसद हैं।  वे बीजेपी-जेडी (एस) गठबंधन के संयुक्त उम्मीदवार है।

जेडी (एस) पिछले सितंबर में एनडीए में शामिल हुई थी। कर्नाटक में बीजेपी के साथ चुनावी गठबंधन किया है। इस बार जेडी (एस) तीन सीटों - मांड्या, हासन और कोलार से चुनाव लड़ेगी। कर्नाटक में लोकसभा चुनाव दो चरणों में 26 अप्रैल और सात मई को होंगे।