Breaking News

मुंबई में BEST बस से टकराया टैंकर, 4 यात्री घायल     |   यूपी के हरदोई में मिलावट के शक में 38 हजार लीटर दूध जब्त     |   यूपी पशुपालन भर्ती घोटाले में रिटायर्ड IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, सपा सरकार में थे प्रमुख सचिव     |   जौहर ट्रस्ट से जुड़ी वित्तीय गड़बड़ियों में आजम खान के खिलाफ ED ने दर्ज की FIR     |   नई दिल्ली से पटना के बीच चलेगी वंदे मातरम ट्रेन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल     |  

भगवान राम पर विवादित बयान देकर बुरे फंसे NCP नेता आव्हाड

भगवान राम पर विवादित बयान देकर एनसीपी शरद गुट के नेता जितेंद्र आव्हाड बुरी तरफ फंस गए हैं. बीजेपी नेता राम कदम ने उनकी गिरफ्तारी की मांग की है. राम कदम ने कहा कि त्रेता युग में रावण का अहंकार नहीं टिक पाया तो आह्वाड क्या चीज है. इंडी गठबंधन का घमंड भी नहीं टिक पाएगा. बीजेपी नेता ने कहा कि हिंदुओं को उकसाने का काम किया जा रहा है.

राम कदम ने कहा कि आह्वाड निश्चित ही जेल जाएंगे. हम उनके खिलाफ मुकदमा करेंगे. ये सिर्फ आह्वाड का बयान नहीं है बल्कि इंडी गठबंधन के नेताओ का बयान है. उन्होंने आगे कहा कि बार-बार हिंदू धर्म का मजाक बनाया जा रहा है. इन्हें क्या हो गया है? शरद पवार, उद्धव ठाकरे चुप्प क्यों हैं? बार-बार हिंदू धर्म को आहत करना और किसी एक मजहब को खुश करना यही इनकी मंशा है.