Breaking News

गलत इरादे से हुआ बयान का इस्तेमाल: कॉकरोच वाले बयान पर बोले CJI सूर्यकांत     |   PM पर राहुल गांधी का बयान निम्नस्तरीय और निंदनीय, व्यक्तिगत पीड़ा हुई: राजनाथ सिंह     |   उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने चमोली टनल हादसे में लोगों की मौत पर दुख जताया     |   जुलाई में थोक मूल्य महंगाई में गिरावट, जुलाई में 0.9% घटकर 9.78 फीसदी रही     |   आरजी कर रेप-मर्डर केस: पूर्व TMC MLA निर्मल घोष पर पुलिस स्टेशन के बाहर भीड़ का हमला     |  

मेरे पिता 100 फीसदी फिट हैं... उन्हें वोट दें, बिहार सीएम नीतीश के बेटे ने लोगों से की अपील

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत ने शुक्रवार को लोगों से इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों में अपने पिता को फिर से सत्ता में लाने के लिए वोट देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि 70 वर्षीय नीतीश कुमार "100 फीसदी" स्वस्थ हैं। 47 वर्षीय निशांत ने पटना हवाई अड्डे पर पत्रकारों से संक्षिप्त बातचीत की, लेकिन राजनीति में प्रवेश की अटकलों के बारे में पूछे गए सवालों का जवाब नहीं दिया।

निशांत ने कहा "यह चुनावी साल है। मैंने लोगों से पहले भी अपने पिता को वोट देने का आग्रह किया है। मैं फिर से ऐसा करता हूं। उन्होंने बिहार के लिए बहुत कुछ किया है।" निशांत दिल्ली से एक शादी से लौट रहे थे।

पिता के स्वास्थ्य पर विपक्ष के आरोप पर बेटे ने संक्षिप्त जवाब दिया "मेरे पिता 100 प्रतिशत स्वस्थ हैं"। अटकलें लगाई जा रही हैं कि निशांत जदयू में शामिल हो सकते हैं। मीडिया के एक वर्ग में ऐसी भी खबरें हैं कि वो राज्य विधानसभा चुनावों में अपना पहला चुनाव उसी हरनौत निर्वाचन क्षेत्र से लड़ सकते हैं, जहां से दशकों पहले उनके पिता ने चुनाव लड़ा था।