Breaking News

मुंबई: मुहर्रम पर जहरीला कैप्सूल मामले के आरोपी फैयाज को पुलिस कोर्ट लेकर पहुंची     |   दिल्ली में इलेक्ट्रिक व्हीकल (eV) पॉलिसी 2026 लॉन्च, 1 जुलाई से होगी लागू     |   SIA ने श्रीनगर की TADA कोर्ट में सरला भट्ट मर्डर केस में चार्जशीट दाखिल की     |   खामेनेई के अंतिम संस्कार में भारत की ओर से पबित्रा मार्गेरिटा और सैयद अता हसनैन जाएंगे     |   राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: अनिल मिश्रा-गोपाल राव समेत 70-80 लोगों को नोटिस     |  

मुजफ्फरपुर नाव हादसा: अब तक 15-20 लोग बचाए गए, 10 लोग लापता

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में गुरुवार को बागमती नदी में एक नाव पलटने से कई बच्चे लापता हो गए। अधिकारियों ने बताया कि नाव पर 30 बच्चे सवार थे और उनमें से 20 को अब तक बचाया जा चुका है।

मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी ने कहा कि "कुछ बच्चे जो स्कूल जाने के लिए और कुछ महिलाएं चढ़ी हुई थी। लेकिन नाव में संख्या से ज्यादा बच्चे और महिलाएं होने के कारण रस्सी के सहारे इस पार से उस पार लोग नाव से आते हैं लेकिन रस्सी टूट गई। रस्सी टूट जाने के कारण नाव का अनबैलेंस हुआ। उसमें बहुत सारे बच्चे और महिलाएं गिर गई। बहुत सारे बच्चे को निकाल लिया गया है और उन्हें अस्पताल भेजा गया है। अभी ये क्लीयर नहीं हो पा रहा है कि किनके बच्चे है, क्या है, कौन डूबा है। मोटा मोटी कुछ लोग कुछ बोल रहे हैं या कुछ और बातें कह रहे हैं।  डूबने वालों की संख्या कितनी है, हम स्पष्ट तौर से अभी कुछ नहीं कह सकते हैं।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, ''बचाव अभियान जारी है। मैंने जिला मजिस्ट्रेट से इस मामले को तत्काल देखने के लिए कहा है। राज्य सरकार प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद प्रदान करेगी।”

नीतीश कुमार जिले में चल रही परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करने के लिए मुजफ्फरपुर में थे।