Breaking News

ग्रेटर नोएडा में खुलेगा दिल्ली-NCR का पहला लुलु हाइपरमार्केट, आज दोपहर होगा उद्घाटन     |   दिल्ली के JLN स्टेडियम में आज होगा वर्ल्ड एथलेटिक्स गोल्ड लेबल इवेंट     |   मेक्सिको के प्रशांत तट पर तूफान ट्रूडी का खतरा, कई इलाकों में हरीकेन वॉर्निंग जारी     |   अशोक सिद्धार्थ की वापसी पर मायावती का जवाब- किसी भी कीमत पर पार्टी में नहीं लेंगे     |   ग्वालियर: ट्रक हादसे में अब तक 14 लोगों की मौत, कई की हालत नाजुक     |  

कृष्ण जन्मभूमि मामले में मुस्लिम पक्ष पहुंचा SC

कृष्ण जन्म भूमि मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट के हाल में दिए गए आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में मुस्लिम पक्ष की तरफ से याचिका दायर की गई है. श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद मामले में 1 अगस्त को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने, स्वामित्व को लेकर दाखिल सिविल वादों को सुनवाई योग्य माना और मस्जिद पक्ष की अर्जियां खारिज कर दी थीं. कोर्ट के इसी फैसले के खिलाफ मुस्लिम पक्ष ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. मुस्लिम पक्ष ने सर्वोच्च अदालत में विशेष अनुमति याचिका दायर की है.

उधर, SC ने कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद के कमिश्नर सर्वे पर भी फिलहाल अंतरिम रोक को आगे बढ़ा दिया है. कोर्ट ने कहा कि इस मामले का अध्ययन करने के बाद ही वो सुनवाई करेंगे. पहले भी मुस्लिम पक्ष ने सुप्रीम कोर्ट में इस विवाद को लेकर याचिका दायर की थी, जिसके बाद कोर्ट ने सुनवाई टाल दी थी.