Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

एथलीट मुरली श्रीशंकर की घुटने की सर्जरी सफल, नहीं जा पाएंगे पेरिस ओलंपिक

भारत के लंबी कूद के दिग्गज एथलीट मुरली श्रीशंकर की चोटिल घुटने की दोहा में सर्जरी हुई। वे इस चोट कारण जुलाई-अगस्त में होने वाले पेरिस ओलंपिक से बाहर हो गए हैं। पच्चीस साल की खिलाड़ी की दोहा में सर्जरी हुई।

श्रीशंकर ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘‘ दोहा के एस्पेटर अस्पताल में डॉ. ब्रूनो ओलोरी के नेतृत्व में सर्जरी सफल रही। इस कठिन दौर में आपके प्यार और आशीर्वाद के लिए आप सभी को धन्यवाद। मैं सर्जरी के 18 घंटे बाद ही चलने में सक्षम हूं।’’

डॉ. ओलोरी फ्रांस के आर्थोपेडिक सर्जन हैं। एशियाई खेलों और राष्ट्रमंडल खेलों के रजत पदक विजेता श्रीशंकर ने 2023 एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 8.37 मीटर के प्रयास से रजत पदक जीतते हुए पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया था।

उन्हें ये चोट अभ्यास के दौरान लगी थी जिससे वे पूरी सत्र के लिए खेल से दूर हो गए हैं। श्रीशंकर ने सोशल मीडिया पोस्ट पर अपनी चोट के बारे में जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था, ‘‘दुर्भाग्य से, ये बुरे सपने की तरह लगता है लेकिन ये हकीकत है, मेरा पेरिस ओलंपिक का सपना टूट गया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे 16 अप्रैल को ट्रेनिंग के दौरान घुटने की चोट लगी और परीक्षण और परामर्श के बाद ये फैसला किया गया कि मुझे सर्जरी कराने की जरूरत होगी।’’ पिछले साल जून में श्रीशंकर तीसरे स्थान पर रहकर डायमंड लीग प्रतियोगिता में टॉप तीन में जगह बनाने वाले तीसरे भारतीय बने थे।