Breaking News

योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदलने का काम किया: अमित शाह     |   यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 2-3 नवंबर को भारी बारिश का अनुमान: IMD     |   पीएम मोदी पीएम-किसान योजना के तहत 18,680 करोड़ रुपये करेंगे जारी     |   उत्तराखंड के कई जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी     |   दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में बारिश     |  

सलमान खान केस की इन्वेस्टिगेशन में मुंबई पुलिस को मिली बड़ी लीड

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग के बाद से इस मामले में लगातार अपडेट आ रहे हैं. मामले की जांच मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम कर रही है. मामला काफी सेंस्टिव है और फैंस भी सलमान खान की सलामती के लिए दुआं कर रहे हैं. हर तरफ बस इस मुद्दे पर ही बात की जा रही है. सलमान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले दो शख्स में से एक के नाम का खुलासा हो गया है. हरियाणा से ताल्लुक रखने वाले कालू का नाम सामने आ रहा है. इसके अलावा इस केस में अबतक क्या-क्या इनवेस्टिगेशन एक दिन के अंदर हुई है