Breaking News

नेपाल में 4,250 लोग अब भी लापता, छठे दिन भी तलाश जारी     |   सिंगर अंकित बालियान मर्डर केस: शामली में पीड़ित परिवार से मिले जयंत चौधरी     |   UP: सीएम योगी ने हापुड़ हादसे का संज्ञान लिया, घायलों के तुरंत इलाज के निर्देश दिए     |   जोमैटो ने एनालॉग डिशेज की बिक्री पर ज़ीरो-टॉलरेंस पॉलिसी की घोषणा की     |   अमेरिका ने होर्मुज में माइन थ्रेट के बीच ईरान के लारक द्वीप पर हमला किया     |  

मध्य प्रदेश के रतलाम में राजधानी एक्सप्रेस में आग लगने से मुंबई-दिल्ली रेल यातायात प्रभावित

मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में रविवार तड़के एक राजधानी एक्सप्रेस में आग लगने से मुंबई-दिल्ली मार्ग पर रेल यातायात बाधित हो गया, जिससे कई ट्रेन प्रभावित हुईं। मरम्मत का काम जारी है और कुछ घंटे में यातायात बहाल होने की संभावना है। अधिकारियों ने बताया कि रेलवे के कोटा मंडल के तहत आने वाले विक्रमगढ़ आलोट और लूनीरीछा स्टेशनों के बीच दिल्ली जा रही तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस के एसी कोच में सुबह पांच बजकर 15 मिनट पर आग लग गई।

घटनास्थल पर मौजूद कोटा के अतिरिक्त मंडल रेल प्रबंधक लकिट कुमार धुरिंदर ने फोन पर पीटीआई वीडियो को बताया कि इस घटना के कारण आठ से 10 यात्री ट्रेन की आवाजाही प्रभावित हुई। उन्होंने कहा, ''मरम्मत का काम (ओवरहेड उपकरणों पर) युद्ध स्तर पर चल रहा है। तिरुवनंतपुरम से दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस के बी-1 कोच में आग लग गई और ‘लगेज-कम-गार्ड वैन’ में फैल गई।"

68 यात्रियों को ले जा रहे कोच को 15 मिनट के भीतर खाली करा लिया गया और इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। बाद में सुरक्षा उपाय के रूप में ओवरहेड बिजली की आपूर्ति बंद करने के बाद प्रभावित कोच को रेक से अलग कर दिया गया था। अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।