Breaking News

सितंबर में रिटेल महंगाई दर बढ़कर 5.54 प्रतिशत हुई, जो अगस्त में 4.82 फीसदी थी     |   बिहार कैबिनेट ने पीएम मोदी के 25 वर्ष की जनसेवा पर उनका हार्दिक अभिनंदन किया     |   झारखंड HC ने JPSC की तीन परीक्षाएं रद्द मामले में सुनवाई के बाद आदेश सुरक्षित रखा     |   'चुनाव आयोग को बचाते-बचाते बीजेपी खुद डूब जाएगी', अखिलेख यादव ने कहा     |   जंतर-मंतर को प्रोस्टेट साइट से हटाने का मामला दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा, सुनवाई कल     |  

पंजाब के मोहाली में बहुमंजिला इमारत गिरी, कुछ लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका

पंजाब के मोहाली जिले के सोहना गांव में शनिवार शाम को एक बहुमंजिला इमारत गिर गई।  स्थानीय लोगों के मुताबिक इमारत के मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है। फिलहाल बचाव अभियान जारी है। एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है। अधिकारियों ने कहा कि फायर ब्रिगेड भी ऑपरेशन में भाग ले रही है।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "पूरे प्रशासन और बचाव टीमों को घटनास्थल पर तैनात किया गया है। मैं प्रशासन के साथ लगातार संपर्क में हूं।" सीएम ने कहा कि हादसे का दोषी जो भी है उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। 

स्थिति का जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंचे मोहाली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक पारीक ने कहा कि बचाव अभियान पूरे जोरों पर चल रहा है और सबसे पहली प्राथमिकता लोगों की जान बचाना है। एक स्थानीय निवासी ने बताया कि जब इमारत गिरी तो जोरदार आवाज सुनाई दी।

प्रारंभिक जानकारी से पता चला है कि पास के इलाके में बेसमेंट खोदे जाने के बाद इमारत ढह गई। आनंदपुर साहिब के सांसद मालविंदर सिंह कंग और मोहाली के विधायक कुलवंत सिंह सहित कई और नेताओं ने भी घटनास्थल का दौरा किया।