Breaking News

चमोली टनल हादसे में मृतकों की संख्या 11 हुई     |   भारत-जापान का संबंध सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विश्वास पर आधारित: CM योगी     |   आजम खान के ठिकानों पर ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली से लेकर रामपुर-सहारनपुर तक 10 जगहों पर रेड     |   RJD का लोक भवन मार्च आज, कई रास्तों पर आवाजाही रहेगी बंद     |   भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर आज कश्मीर घाटी का करेंगे दौरा     |  

मुकेश सहनी के पिता की हत्या, इस हाल में मिला शव

बिहार में वीआईपी पार्टी के अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता की हत्या से सनसनी मच गई है. सन ऑफ मल्लाह के नाम से प्रसिद्ध मुकेश सहनी के पिता का शव घर के अंदर बरामद हुआ है. घटना दरभंगा जिले के बिरौल थानाक्षेत्र स्थित अफजला इलाके की है. मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या धारदार हथियार से की गई है. वारदात के बाद की एक तस्वीर से अंदाजा लगाया जा सकता है कि कितनी बेहरमी से जीतन सहनी को मारा गया है.