Breaking News

योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदलने का काम किया: अमित शाह     |   यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 2-3 नवंबर को भारी बारिश का अनुमान: IMD     |   पीएम मोदी पीएम-किसान योजना के तहत 18,680 करोड़ रुपये करेंगे जारी     |   उत्तराखंड के कई जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी     |   दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में बारिश     |  

हैवान बनी मां, 33 लाख रुपये की बीमा पॉलिसी के लिए की बेटे की हत्या

उत्तर प्रदेश के कानपुर में बीमा राशि के लिए एक महिला ने अपने बेटे की हत्या कर दी और ऐसा दिखाया जैसे उसकी मौत सड़क हादसे में हुई हो।
कानपुर देहात पुलिस के अनुसार ममता (46) ने अपने 'प्रेमी' ईशू कटियार के साथ मिलकर अपने 22 साल के बेटे प्रदीप का अपहरण कर उसकी हत्या करने की योजना बनाई ताकि 33 लाख रुपये की बीमा राशि का दावा किया जा सके। एसपी श्रद्धा नरेंद्र पांडे ने गुरुवार को बताया, "उसके (प्रदीप) नाम पर चार लाख, छह लाख, आठ लाख और 15 लाख रुपये की चार एलआईसी पॉलिसी थीं। उनकी योजना बेटे की हत्या करके शव को सड़क पर रखने की थी ताकि ये एक दुर्घटना लगे। कुछ पॉलिसियों में दुर्घटना की स्थिति में दावा राशि दोगुनी हो जाती है।"

एसपी ने बताया कि हत्या की योजना में एक तीसरा शख्स ऋषि भी शामिल था। तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला ने अपने बेटे की हत्या में शामिल होने से इनकार किया है। उसने कहा, "मैं कल रात घर पर नहीं थी...वे (कार से) डिनर के लिए एक रेस्तरां गया था और लौटते समय हादसे का शिकार हो गया...मैं अपने ही बेटे को क्यों मारूँगी? मेरे परिवार ने कभी मेरा साथ नहीं दिया। वे मुझ पर उसकी हत्या का आरोप लगा रहे हैं।" प्रदीप के चचेरे भाई सौरभ ने दावा किया कि कुछ चश्मदीद गवाह हैं, जिन्होंने कटियार को प्रदीप को जबरदस्ती कार में डालते देखा था। उन्होंने कहा, "कुछ लोगों ने ईशू कटियार को प्रदीप को जबरदस्ती कार में ले जाते देखा था...उन्होंने उसकी हत्या कर दी और उसकी लाश हाईवे पर डाल दी।"