Breaking News

संभल हिंसा के मुख्य आरोपी मोहम्मद वारिस पर योगी सरकार ने रासुका के तहत लिया एक्शन     |   पेपर लीक की फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई, पीएम मोदी का बड़ा ऐलान     |   ईरान पर अमेरिका ने हमले तेज करने के लिए B-1 बॉम्बर तैनात किया     |   पाकिस्तानी आवाम को बड़ा झटका, पेट्रोल और डीजल फिर हुआ महंगा     |   ईरान: शालमचेह बॉर्डर क्रॉसिंग पर अमेरिकी हवाई हमले में दो की मौत     |  

नवरात्रि के पांचवें दिन होती है मां स्कंदमाता की पूजा

नवरात्र के पांचवें दिन मां स्कंदमाता की पूजा का विधान है। वैदिक पंचांग के अनुसार 7 अक्टूबर को शारदीय नवरात्र का पांचवा दिन है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन स्कंदमाता की पूजा करने से जीवन के सभी मुश्किलों का अंत होता है। 

 शारदीय नवरात्र का पर्व बहुत ज्यादा शुभ माना जाता है। यह समय देवी दुर्गा की पूजा और गहन भक्ति के लिए सबसे महत्वपूर्ण है। ऐसा कहा जाता है कि इस दौरान माता रानी की खास पूजा करने से भक्तों की सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। इसके साथ ही मां का आशीर्वाद प्राप्त होता है। 

ऐसे में इस दिन सुबह उठकर स्नान करें। फिर मां को पांच तरह के फल, फूल और मिठाई अर्पित करें। इसके बाद मां एक लय में मां की भव्य आरती करें। इससे आपके जीवन में संतान से जुड़ी सभी मुश्किलें समाप्त होंगी।