Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ POCSO केस में FIR, BNS की 5 धाराओं के तहत मामला दर्ज     |   अफ्रीकी द्वीप देश केप वर्डे में सड़क हादसा, 25 लोगों की मौत     |   मणिपुर के चुराचांदपुर में एनकाउंटर, UKNA के 2 उग्रवादी ढेर     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामले में 8 आरोपियों की बढ़ी मुश्किलें, 18 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे     |   PM मोदी कल मंत्रियों के साथ करेंगे रिव्यू मीटिंग, मंत्रालयों के कामकाज का लेंगे जायजा     |  

उत्तर प्रदेश में मानसून की दस्तक, अगले कुछ दिनों में भारी बारिश की उम्मीद

दक्षिण-पश्चिम मानसून आधिकारिक तौर पर उत्तर प्रदेश के दक्षिणी इलाकों में प्रवेश कर गया है। यह अपने निर्धारित समय 13 जून से पांच दिन देरी से पहुंचा है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, मानसून आने की वजह से ही सोनभद्र, बलिया, मऊ और गाजीपुर समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई है।

पूर्वानुमान के अनुसार अगले दो से तीन दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के उत्तर प्रदेश के अन्य हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां रहेंगी। राज्य में मानसून के आगमन से बुधवार को शुष्क और गर्म मौसम की स्थिति से कुछ राहत मिली, क्योंकि बारिश से पहले प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर था।