Breaking News

मनी लॉन्ड्रिंग: ED ने पैनकार्ड क्लब्स और अन्य की ₹646.58 करोड़ की संपत्ति जब्त की     |   गाजियाबाद के इंदिरापुरम में आग लगने की घटना का मुख्यमंत्री योगी ने संज्ञान लिया     |   UP: मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास ने लखनऊ में अखिलेश यादव से मुलाकात की     |   बीजेपी ने उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा की नई प्रदेश टीम का ऐलान किया     |   PM मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छार के परिवार से की बात, बहादुरी की सराहना     |  

हिमाचल प्रदेश में मानसून की बारिश मचा रही है तबाही, कई सड़कें बंद, अचानक आई बाढ़

हिमाचल प्रदेश में मानसून की गतिविधि जोरों पर हैं। पिछले 24 घंटों में राज्य के कुछ हिस्सों में भारी बारिश दर्ज की गई है। शिमला मौसम विज्ञान केंद्र ने कांगड़ा, मंडी और सिरमौर जिलों में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया। राज्य में 14 अगस्त से मानसून की गतिविधि और तेज होने की उम्मीद है और 16 अगस्त तक बारिश बढ़ने का अनुमान है।

राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र के मुताबिक, पूरे राज्य में भारी बारिश की वजह से 259 सड़कें बंद हो गई हैं, 54 जलापूर्ति योजनाएं बाधित हुई हैं और 161 ट्रांसफार्मर प्रभावित हुए हैं। इस बीच, मंडी जिले में झालोगी सुरंग के पास भारी बारिश और भूस्खलन की वजह से कीरतपुर-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग के मंडी-मनाली खंड को वाहनों की आवाजाही के लिए पूरी तरह बंद कर दिया गया है।

बहाली का काम चल रहा है। साथ ही उन्होंने इलाके के लोगों और पर्यटकों से नदियों और नालों से दूर रहने और यात्रा करते समय सावधानी बरतने की अपील की है। सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार, 30 जून को मानसून सीजन शुरू होने के बाद से हिमाचल प्रदेश में बारिश से जुड़ी घटनाओं में 68 लोगों की मौत हुई है। इनमें 14 लोगों की मौत भूस्खलन और एक की मौत अचानक आई बाढ़ की वजह से हुई। राज्य को अनुमानित 886 करोड़ रुपये का नुकसान भी हुआ है।