Breaking News

अमेरिकी झटके के बावजूद ग्रीन में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल     |   दिल्ली में 10 अक्टूबर के प्रोटेस्ट ने बढ़ाई व्यापारियों की चिंता, कहा- नई गाइडलाइंस जारी करे सरकार     |   ओडिशा: एंबुलेंस में लगी आग, एक मरीज की मौत, दो गंभीर रूप से जख्मी     |   IIT बॉम्बे कैंपस में गैस लीकेज से भड़की आग, 2 बच्चों समेत 5 घायल     |   आज आएंगे पांच विधानसभा और एक लोकसभा उपचुनाव के नतीजे     |  

मोकले के दावे से महाराष्ट्र में सियासी हड़कंप

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है. सत्तारुढ महायुति और विपक्षी महाविकास अघाड़ी में सीटों के बंटवारे पर मंचन चल रहा है. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी आज मुंबई दौरे पर हैं. जहां, वो पार्टी नेताओं के साथ एक अहम बैठक भी की. इस बीच वंचित बहुजन अघाड़ी नेता सिद्धार्थ मोकले के एक बयान से सियासी गलियारों में हड़कंप मच गया है.

सिद्धार्थ मोकले ने सोशल मीडिया पर अपना वीडियो पोस्ट करते हुए दावा किया है कि उद्धव गुट की शिवसेना के सांसद संजय राउत ने दिल्ली में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी. मोकले ने कहा कि हमारी जानकारी के मुताबिक इन दोनों नेताओं के बीच 25 जुलाई को दोपहर 2 बजे 7 डी मोतीलाल मार्ग पर मुलाकात हुई थी. इसके बाद 5 अगस्त को बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस खुद गाड़ी चलाकर अकेले ही उद्धव ठाकरे के मातोश्री बंगले पर पहुंचे थे.