Breaking News

मुंबई में BEST बस से टकराया टैंकर, 4 यात्री घायल     |   यूपी के हरदोई में मिलावट के शक में 38 हजार लीटर दूध जब्त     |   यूपी पशुपालन भर्ती घोटाले में रिटायर्ड IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, सपा सरकार में थे प्रमुख सचिव     |   जौहर ट्रस्ट से जुड़ी वित्तीय गड़बड़ियों में आजम खान के खिलाफ ED ने दर्ज की FIR     |   नई दिल्ली से पटना के बीच चलेगी वंदे मातरम ट्रेन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल     |  

मोदी बोलिए…बीजेपी संसदीय दल की बैठक में बोले PM Modi

तीन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की प्रचंड जीत पर गुरुवार को पार्टी की संसदीय दल की बैठक में पीएम मोदी का शानदार स्वागत हुआ है. बीजेपी सांसदों ने मोदी जी का स्वागत है और मोदी जीत की गारंटी के नारे लगाए. बैठक में संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा, ‘जीत से 2024 का मार्ग प्रशस्त हुआ है. पीएम के नेतृत्व ने घमंडिया की नींद उड़ा दी है. जनता ने फिर सिद्ध किया, मोदी है तो मुमकिन है.’

विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने मध्य प्रदेश में अपनी सत्ता बरकरार रखी. वहीं कांग्रेस को राजस्थान और छत्तीसगढ़ की सत्ता से बाहर कर दिया. संसद भवन परिसर में हुई इस बैठक में प्रधानमंत्री के पहुंचते ही बीजेपी सांसदों ने खड़े होकर तालियां बजाईं और ‘स्वागत है भाई स्वागत है, मोदी जी का स्वागत है’ के नारे लगाए.