Breaking News

सोरेन सरकार को हाईकोर्ट से झटका, JPSC परीक्षा रद्द करने के फैसले पर रोक     |   PM मोदी की जनसेवा के 25 साल पूरे होने BJP देशभर में ‘सेवा संकल्प महोत्सव’ मनाएगी     |   SC ने जंतर-मंतर प्रोटेस्ट के हर पहलू की जांच करने के लिए 5 सदस्यीय कमेटी गठित की     |   JSSC-CGL परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, 37 संदिग्धों से SIT ने की पूछताछ     |   दिल्ली की मंडोली जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर ने अरविंद केजरीवाल को लिखी चिट्ठी     |  

विपक्ष बीजेपी को जहां बता रहा था साफ वहां भी चल गया मोदी मैजिक

लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी के लिए सबसे मुश्किल और कमजोर कड़ी दक्षिण भारत माना जा रहा था और इंडिया गठबंधन की उम्मीदें इसी इलाके पर टिकी हुई थीं. चुनाव के नतीजे 4 जून को आएंगे, लेकिन उससे पहले आए एग्जिट पोल ने विपक्ष की सारी उम्मीदों पर पानी फेर दिया है. पीएम मोदी का जादू उत्तर भारत के राज्यों में ही नहीं बल्कि इस बार दक्षिण के राज्यों में भी चला है. बीजेपी इस बार केरल, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश जैसे राज्य में खाता खोलती दिख रही है तो तेलंगाना में सीटें बढ़ रही हैं.