Breaking News

केशव प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर निशाना, बोले- BJP के साथ है अगड़ा-पिछड़ा-दलित की ‘त्रिवेणी’     |   विदेश मंत्री एस जयशंकर 23-24 अगस्त को करेंगे रूस का दौरा     |   साउथ अमेरिका के स्कोटिया सागर क्षेत्र में 6.7 तीव्रता का भूकंप     |   'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के लिए राहुल गांधी पुणे पहुंचे     |   पुणे में BRICS ICT बैठक संपन्न, डिजिटल सहयोग और नई तकनीकों पर चर्चा     |  

विकास की सौगात से महाराष्ट्र को साधने का मोदी प्लान

लोकसभा चुनाव का औपचारिक ऐलान अभी नहीं हुआ है, लेकिन चुनावी हलचल तेज हो गई है. पीएम मोदी एक के बाद एक राज्यों का दौरा करके सियासी माहौल बनाना शुरू कर चुके हैं. इसी कड़ी में प्रधानमंत्री शुक्रवार को तीन राज्यों का दौरा कर महाराष्ट्र, कर्नाटक और तमिलनाडु को विकास की सौगात से नवाजेंगे. पीएम मोदी सबसे पहले महाराष्ट्र के सोलापुर पहुंचेंगे. इसके बाद कर्नाटक के बेंगलुरु और आखिर में तमिलनाडु के चेन्नई में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे.