Breaking News

अमेरिकी झटके के बावजूद ग्रीन में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल     |   दिल्ली में 10 अक्टूबर के प्रोटेस्ट ने बढ़ाई व्यापारियों की चिंता, कहा- नई गाइडलाइंस जारी करे सरकार     |   ओडिशा: एंबुलेंस में लगी आग, एक मरीज की मौत, दो गंभीर रूप से जख्मी     |   IIT बॉम्बे कैंपस में गैस लीकेज से भड़की आग, 2 बच्चों समेत 5 घायल     |   आज आएंगे पांच विधानसभा और एक लोकसभा उपचुनाव के नतीजे     |  

मिजोरम बना देश का पहला 100% साक्षर राज्य

मिजोरम के मुख्यमंत्री लालदुहोमा ने राज्य को देश का पहला पूर्ण साक्षर राज्य घोषित किया। लालदुहोमा ने ये घोषणा मिजोरम विश्वविद्यालय (एमजेडयू) में एक समारोह में केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी की मौजूदगी में की। मुख्यमंत्री कार्यालय ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लालदुहोमा के हवाले से कहा, ‘‘ऐसे में जब हम इस उपलब्धि का जश्न मना रहे हैं, हम निरंतर शिक्षा, डिजिटल पहुंच और व्यावसायिक कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से साक्षरता को बनाए रखने की अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अब हम उच्च लक्ष्य रखें: सभी मिजो लोगों के लिए डिजिटल साक्षरता, वित्तीय साक्षरता और उद्यमशीलता कौशल।’’ केंद्रीय मंत्री चौधरी ने इस उपलब्धि के लिए राज्य सरकार और लोगों को बधाई दी।