Breaking News

केरलम में पिनाराई विजयन को बड़ी जिम्मेदारी, निर्विरोध चुने गए विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष     |   बिहार ब्लैकआउट: पटना समेत 6 जिलों में शाम 7:15 बजे तक 'बत्ती गुल'     |   दिल्ली: राहुल गांधी ने 10 जनपथ पर तमिलनाडु के कांग्रेस विधायकों से मुलाकात की     |   नीट यूजी पेपर लीक मामले में सीबीआई ने आरोपी की 7 दिन की पुलिस कस्टडी मांगी     |   श्रीलंका में होने वाली ODI ट्राई सीरीज के लिए इंडिया 'ए' टीम का ऐलान हुआ     |  

मिजोरम: भारी बारिश और भूस्खलन के खतरे के बीच आइजोल में स्कूल बंद

मिजोरम के आइजोल जिले में भारी बारिश के चलते प्रशासन ने मंगलवार को सभी स्कूल बंद रखने का आदेश दिया है। लगातार हो रही बारिश के कारण भूस्खलन, कीचड़ बहाव और चट्टान गिरने जैसी घटनाओं का खतरा बढ़ गया है, जिसे देखते हुए छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह फैसला लिया गया। जारी आदेश में कहा गया है कि पिछले कुछ घंटों में हुई भारी वर्षा के चलते जिले के कई इलाकों में प्राकृतिक आपदाओं की आशंका है, इसलिए सभी स्कूलों, जिनमें हायर सेकेंडरी स्कूल भी शामिल हैं, को 28 अप्रैल 2026 को बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।

वहीं दूसरी ओर, देश के कई हिस्सों में बढ़ती गर्मी को लेकर भी चिंता जताई गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पत्र लिखकर हीटवेव से निपटने के लिए तैयारी करने के निर्देश दिए हैं। इसमें सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर हीट स्ट्रोक प्रबंधन इकाइयां सक्रिय करने, एंबुलेंस सेवाओं को तैयार रखने, समय पर चेतावनी जारी करने और मामलों की रियल-टाइम रिपोर्टिंग सुनिश्चित करने को कहा गया है।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अप्रैल से जून 2026 के बीच देश के कई हिस्सों में सामान्य से अधिक लू चलने की आशंका जताई है। पूर्वी, मध्य और उत्तर-पश्चिम भारत के साथ-साथ दक्षिण-पूर्वी प्रायद्वीपीय क्षेत्रों में हीटवेव के दिनों में बढ़ोतरी हो सकती है। ओडिशा, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों पर भी इसका असर देखने को मिल सकता है। IMD के अनुसार, देश के अधिकांश हिस्सों में तापमान 40 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच चुका है, जबकि पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और पूर्वोत्तर भारत में तापमान अपेक्षाकृत कम, यानी 36 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है।