Breaking News

दिल्ली के करोल बाग में बिल्डिंग गिरी, एक शख्स की मौत, तीन घायल     |   अलास्का में 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन क्रैश, रेस्क्यू मिशन के बाद मिला मलबा     |   विदेश मंत्री जयशंकर आज बिहार के CM सम्राट चौधरी से करेंगे मुलाकात, दुबई में फंसे छात्रों पर होगी चर्चा     |   पूर्व भारतीय क्रिकेटर जैकब मार्टिन 22 साल पुराने केस में बरी     |   CM योगी ने लखनऊ में अपने आवास पर जापान के यामानाशी प्रांत के गवर्नर संग बैठक की     |  

मीरवाइज श्रीनगर में नजरबंद, शुक्रवार की नमाज के लिए जामिया मस्जिद बंद

रमजान के आखिरी शुक्रवार को  हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक को नजरबंद कर दिया गया है साथ ही ऐतिहासिक जामिया मस्जिद को भी बंद करने के आदेश दिए गए है। उमर फारूक को रमज़ान शुरू होने से ठीक पहले शुक्रवार की नमाज अदा  करने की अनुमति दी गई  थी। मीरवाइज को पिछले साल सितंबर में नजरबंदी से रिहा किया गया था।  बता दें कि अगस्त 2019 में केंद्र के अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के बाद वो चार साल से ज्यादा समय से नजरबंद थे।