Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने अपने इलाके में कई विकास कार्यों का किया उद्घाटन

दिल्ली के राजौरी गार्डन विधानसभा के अलग-अलग इलाके में विकास कार्यों की शुरुआत की गई। इन विकास कार्यों का उद्घाटन विधायक और दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने किया। दिल्ली में आज दर्जन भर से अधिक जगहों पर विकास कार्यों का उद्घाटन किया गया।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने बताया की मुख्यमंत्री द्वारा डेढ़ सौ से अधिक करोड़ का बजट दिया गया है और उसी कड़ी में 7 करोड़ के बजट से न सिर्फ पानी की नई लाइन डालने का काम शुरू किया गया बल्कि सीवेज सिस्टम को दुरुस्त करने के साथ-साथ सड़क का काम भी शुरू हुआ है। 

उन्होंने कहा कि पिछले डेढ़ दशक में राजौरी गार्डन विधानसभा में कोई विकास का काम नहीं हुआ लेकिन रेखा गुप्ता की सरकार में विकास के काम तेजी से हो रहे हैं और जल्द ही मुख्यमंत्री भी हमारे विधानसभा में आएंगी और आने वाले दिनों में राजौरी गार्डन एक अलग और बेहतर विधानसभा के रूप में लोगों को नजर आएगी ।