Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

मिजोरम में 45 करोड़ रुपये मूल्य की मेथामफेटामीन गोलियां बरामद

असम राइफल्स ने मिजोरम पुलिस के सहयोग से मणिपुर सीमा के पास सैतुअल जिले में 45 करोड़ रुपये मूल्य की 15 किलोग्राम मेथामफेटामीन (मादक पदार्थ) गोलियां बरामद कीं। नगोपा गांव के पास संयुक्त अभियान में सुरक्षा बलों ने एक गाड़ी को रोका और मेथामफेटामीन की गोलियां जब्त कीं।
मेथामफेटामीन को 'आइस' या 'क्रिस्टल मेथ' भी कहा जाता है। ये देश में प्रतिबंधित है। असम राइफल्स ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि इस जब्ती के सिलसिले में असम के बारपेटा निवासी दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। प्रतिबंधित सामग्री, जब्त गाड़ी और गिरफ्तार व्यक्तियों को सैतुअल पुलिस को सौंप दिया गया है।