Breaking News

IPL 2024: आज गुजरात और कोलकाता के बीच होगा मुकाबला     |   दिल्ली HC में मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर आज सुनवाई     |   ED द्वारा गिरफ्तारी के खिलाफ हेमंत सोरेन की याचिका पर SC में आज सुनवाई     |   राहुल गांधी आज रायबरेली में करेंगे प्रचार     |   मुंबई के वसई में सभा को संबोधित करेंगे अमित शाह     |  

मेटा ने 'व्हाट्सएप चैनल्स' में जोड़े कई नए फीचर, वॉइस मैसेज और मल्टीपल एडमिन शामिल

New Delhi: मेटा के व्हाट्सएप ने अपने यूजरो के बीच ज्यादा पकड़ बनाने के लिए 'व्हाट्सएप चैनल्स' पर कई नए फीचर पेश किए हैं। मेटा के सीईओ मार्क जकरबर्ग ने अपने व्हाट्सएप चैनल पर इन नए फीचरों का ऐलान किया। उन्होंने कहा, "हम व्हाट्सएप  चैनलों के लिए वॉयस नोट्स, मल्टी एडमिन और स्टेटस और पोल में शेयर करने सहित कई नए फीचरों का ऐलान कर रहे हैं। ये बहुत अच्छा है क्योकि मुझे एक डिबेट को सुलझाने में मदद की जरूरत है।"
 
नए फीचरों में वॉयस अपडेट, पोल, शेयर टू स्टेटस और मल्टीपल एडमिन शामिल है। जकरबर्ग ने नए फीचर पेश करते हुए पोल में 'बेस्ट गेम ऑफ ऑल टाइम' पर वोट मांगा है। व्हाट्सएप ने दावा किया है कि हर रोज उसके प्लेटफॉर्म पर सात अरब वॉयस मैसेज भेजे जाते हैं। ऐसे में मेटा अब चैनलों के लिए वॉयस अपडेट लेकर आया है। इस फीचर के आने के बाद व्हाट्सएप चैनल के एडमिन वॉयस नोट भेज सकेंगे। 

वहीं अपने चैनल को प्रमोट करने में एडमिन की मदद करने के लिए, मेटा ने 'शेयर टू स्टेटस' का फीचर पेश किया है। इसके जरिए कोई भी यूजर अपने पर्सनल स्टेटस पर चैनल अपडेट शेयर कर सकता है। सबसे दिलचस्प फीचर 'मल्टीपल एडमिन' है। इसके जरिए अब किसी व्हाट्सएप चैनल के 16 एडमिन हो सकते हैं। इससे लोगों को लेटेस्ट जानकारी के साथ अपडेट रखना आसान हो जाता है।

'व्हाट्सएप चैनल्स' लोगों और संगठनों से महत्वपूर्ण अपडेट हासिल करने का एक प्राइवेट तरीका है। ये व्हाट्सएप के भीतर आपकी प्राइवेट चैट से अलग हैं। मेटा के मुताबिक 'व्हाट्सएप चैनल्स' ने 50 करोड़ मासिक एक्टिव यूजरों का आंकड़ा पार कर लिया है। साथ ही लोगों के फॉलो करने के लिए हजारों चैनल हैं।