Breaking News

TMC के 20 बागी सांसदों को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, अयोग्यता मामले में देरी पर मांगा जवाब     |   तरुण तेजपाल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 2 हफ्ते में करना होगा सरेंडर     |   प्याज और चीनी की बढ़ती कीमतों पर दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने बुलाई बैठक     |   दिल्ली में अब तक H1N1 के कुल 2308 मामले सामने आए     |   J-K: पुलवामा में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन, दो संदिग्ध गिरफ्तार     |  

मॉरीशस के PM ने उप-राष्ट्रपति राधाकृष्णन से की मुलाकात

मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम ने उप-राष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन से मुलाकात की। राधाकृष्णन के इस महीने की शुरुआत में उप-राष्ट्रपति निर्वाचित होने के बाद, रामगुलाम उनसे मिलने वाले पहले विदेशी गणमान्य व्यक्ति हैं। रामगुलाम ने वाइस प्रेजीडेंट्स एन्क्लेव में राधाकृष्णन से मुलाकात की। उपराष्ट्रपति कार्यालय ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘चर्चा भारत और मॉरीशस के बीच व्यापार, आर्थिक और लोगों के बीच संबंधों को मजबूत करने पर केंद्रित रही।’’ राधाकृष्णन नौ सितंबर को उपराष्ट्रपति चुने गए और 12 सितंबर को उन्होंने पदभार ग्रहण किया।