Breaking News

काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |   जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई के खिलाफ तत्काल सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार     |   जंतर-मंतर पर CJP के प्रोटेस्ट के बीच दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद     |   राज्यसभा में जोरदार हंगामा, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी कांग्रेस     |   दिल्ली में CJP प्रदर्शन को लेकर अब तक कुल 10 FIR दर्ज     |  

मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज को बम से उड़ाने की धमकी, दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची

दिल्ली स्थित मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज को बम से उड़ाने की धमकी मिली जिसके बाद कॉलेज में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और पूरे कैंपस में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। धमकी मिलने के बाद तुरंत सुरक्षात्मक कदम उठाए गए हैं और कॉलेज परिसर की तलाशी ली जा रही है। बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड को भी जांच में लगाया गया है। फिलहाल धमकी की पुष्टि नहीं हो पाई है, लेकिन एहतियातन कॉलेज परिसर को घेर लिया गया है और छात्रों व स्टाफ को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।