Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

चमोली में भयानक भूस्खलन, बिरही-निजमूला मोटर मार्ग अवरुद्ध

चमोली जिले में बारिश रुकने के बावजूद भूस्खलन का सिलसिला थम नहीं रहा है। आज बिरही-निजमूला मोटर मार्ग पर भयंकर भूस्खलन हुआ, जिसके चलते यह महत्वपूर्ण सड़क अवरुद्ध हो गई। भूस्खलन इतना जबरदस्त था कि पूरे क्षेत्र में धूल छा गई, जिससे वहां मौजूद लोग डर गए। इस घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है। सड़क बंद होने के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सूचना मिलते ही संबंधित विभाग मलबा हटाने का कार्य युद्धस्तर पर कर रहे है, ताकि जल्द से जल्द यातायात सुचारु किया जा सके।