Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

दिल्ली के पालम में इमारत में लगी भीषण आग, 7 लोगों की जलकर मौत

दिल्ली के पालम क्षेत्र में एक चार मंजिला मकान में आज सुबह भीषण आग लग गई, जिसमें कम से कम 7 लोगों की मौत हो गई है। घटना की शुरुआत सुबह हुई, जब ग्राउंड फ्लोर पर स्थित कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी। आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई। मकान में कुल 18 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए। आग लगने के बाद कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका जताई गई थी और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य में जुटी रहीं।

दक्षिण पश्चिमी दिल्ली के पालम इलाके में एक बिल्डिंग में आग लग गई...दमकल के मुताबिक पालम मेट्रो स्टेशन के पास की गली नंबर 2 में एक बिल्डिंग के एक घर में आग लगने की कॉल मिली थी जिसमें कुछ लोग फसने की आशंका भी थी दमकल की 30 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया है आग बुझाने और रेस्क्यू का काम किया जा रहा है। सुबह 7 बजे दमकल को कॉल मिली, आग बुझाने का काम जारी है।