Breaking News

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के एक संदिग्ध को कोटा से हिरासत में लिया गया     |   हैदराबाद के पास सड़क हादसा, खड़ी लॉरी से टकराई RTC बस, 15 घायल     |   कनाडाई सैन्य अड्डे पर घास में लगी आग, 4 लोगों की मौत     |   तेल अवीव-वियना फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बुल्गारिया में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग     |   भारत छोड़ने के नोटिस को इमरान खान ने दी चुनौती, बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई आज     |  

दो बार एक ही दूल्हे से की शादी, फिर रातोरात हो गई गायब

शादी को महज 13 ही दिन हुए थे. दूल्हा डिनर करने के बाद सोने के लिए बेडरूम में चला गया. वहां वो बीवी का इंतजार कर रहा था. काफी देर तक जब पत्नी बेडरूम में नहीं आई तो दूल्हा उसे ढूंढने लगा. लेकिन वो कहीं नहीं मिली. रात के 11 बज रहे ते. परिवार के बाकी लोगों से भी पूछा तो उन्हें भी नहीं पता था कि दुल्हन आखिर कहां है. सभी नई नवेली दुल्हन को ढूंढने लगे. उसके मोबाइल पर कई बार फोन भी किया. लेकिन कोई जवाब नहीं मिला.