Breaking News

सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |   उत्तर प्रदेश के हापुड़ के धौलाना में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुएं का गुबार     |   पीएम मोदी का मेगा शो, Gen-Z से सीधा संवाद, वडोदरा में 6 हजार यंग प्रोफेशनल जुटे     |   सपा के नए ड्रेस कोड पर BJP का तंज- ‘चुनाव आते ही बदल लिया भेष’     |   दिल्ली PG हादसे के बाद NHRC का UGC और दिल्ली सरकार को नोटिस, DU हॉस्टल पर मांगी रिपोर्ट     |  

चौतरफा बिकवाली के बीच शेयर बाजार में एक प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट, सेंसेक्स 81 हजार से नीचे लुढ़का

इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में मंगलवार को बहुत ज्यादा उतार-चढ़ाव भरे कारोबारी सत्र में एक प्रतिशत से ज्यादा की तेज गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को होने वाले अमेरिकी फेड ब्याज दर फैसले से पहले निवेशकों के सतर्कतापूर्ण रुख अपनाए जाने के बीच चौतरफा बिकवाली से ये गिरावट आई।

30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 1,064 अंक गिरकर 80,684 पर जबकि एनएसई निफ्टी 332 अंक लुढ़ककर 24,336 पर बंद हुआ। सेंसेक्स में शामिल शेयरों में भारती एयरटेल, इंडसइंड बैंक, जेएसडब्ल्यू स्टील, टीसीएस और एशियन पेंट्स सबसे ज्यादा लुढ़के। वहीं मंगलवार को किसी शेयर में बढ़त दर्ज नहीं हुई।

सभी क्षेत्रीय इंडेक्सों में गिरावट रही। ऑटो, बैंक, दूरसंचार, वित्तीय सेवाएं, मेटल, तेल और गैस और आईटी शेयर सबसे ज्यादा लुढ़के। जापान के निक्केई, चीन के शंघाई कम्पोजिट, हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग, सियोल के कोस्पी और इंडोनेशिया के जकार्ता कम्पोजिट सहित सभी एशियाई बाजार गिरावट के साथ बंद हुए।

यूरोपीय बाजारों में मिलाजुला रुख रहा। सोमवार को वॉल स्ट्रीट भी मिले-जुले रुख के साथ बंद हुआ। सोमवार को विदेशी संस्थागत निवेशक शुद्ध विक्रेता रहे और उन्होंने 278 करोड़ रुपए से ज्यादा के शेयर बेचे।