Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ POCSO केस में FIR, BNS की 5 धाराओं के तहत मामला दर्ज     |   अफ्रीकी द्वीप देश केप वर्डे में सड़क हादसा, 25 लोगों की मौत     |   मणिपुर के चुराचांदपुर में एनकाउंटर, UKNA के 2 उग्रवादी ढेर     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामले में 8 आरोपियों की बढ़ी मुश्किलें, 18 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे     |   PM मोदी कल मंत्रियों के साथ करेंगे रिव्यू मीटिंग, मंत्रालयों के कामकाज का लेंगे जायजा     |  

शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 636 अंक टूटकर 81,000 से नीचे लुढ़का

शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में मंगलवार को लगभग एक फीसदी की गिरावट आई। विदेशी संस्थागत निवेशकों की पूंजी निकासी और वैश्विक स्तर पर अनिश्चितता के बीच चौतरफा लिवाली से बाजार नीचे आया। विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों ने बाजार की धारणा को और ज्यादा प्रभावित किया।

बाजार भागीदारी भी भारतीय रिजर्व बैंक की ब्याज दरों पर मौद्रिक नीति के फैसले से पहले सतर्क रुख बनाए हुए हैं, जिसकी घोषणा इस हफ्ते के आखिर में की जानी है। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 636 अंक गिरकर 80,737 पर जबकि एनएसई निफ्टी 174 अंक लुढ़ककर 24,542 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स पैक में अडाणी पोर्ट्स, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन और इटरनल लिमिटेड सबसे ज्यादा लुढ़के। सिर्फ महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर ही चढ़े। क्षेत्रीय मोर्चे पर बैंक, फाइनेंशियल सर्विसेज, आईटी, एफएमसीजी, पावर, ऑयल एंड गैस और ऑटो शेयरों ने बाजार को नीचे खींचा। जबकि रियलिटी और मेटल शेयरों ने सूचकांकों को समर्थन दिया।

एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई और इंडोनेशिया का जकार्ता कम्पोजिट गिरावट के साथ जबकि हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग और चीन का शंघाई कम्पोजिट बढ़त के साथ बंद हुए। दक्षिण कोरिया में राष्ट्रपति चुनाव के कारण बाजार बंद रहे।

मंगलवार को यूरोपीय बाजारों में मिलाजुला रुख रहा। सोमवार को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। विदेशी संस्थागत निवेशक सोमवार को  शुद्ध विक्रेता रहे और उन्होंने 2,589 करोड़ रुपये से ज्यादा के शेयर बेचे।