Breaking News

बिहार के मोकामा से JDU MLA अनंत सिंह की गिरफ्तारी पर कोर्ट ने 30 मई तक रोक लगाई     |   मोहम्मद बगेर गालिबफ दोबारा ईरानी संसद के स्पीकर चुने गए     |   बंगाल: आसनसोल में SAIL की जमीन पर बने TMC पार्षद के पार्टी दफ्तर पर बुलडोजर चला     |   पश्चिम एशिया में हाल के घटनाक्रमों पर अंतर-मंत्रालयी ब्रीफिंग आज दोपहर 3 बजे     |   नीट यूजी 2026 पेपर लीक: CBI ने मनीषा हवलदार को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया     |  

कमजोर वैश्विक रुख से शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 385 अंक लुढ़का

वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख के बीच हेवीवेट आईटी और मेटल शेयरों में गिरावट के कारण इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी सोमवार को गिरावट के साथ बंद हुए। विशेषज्ञों के अनुसार 18 दिसंबर को होने वाली संभावित ब्याज दर कटौती पर अमेरिकी फेडरल रिजर्व की एफओएमसी बैठक के फैसले से पहले निवेशकों ने सतर्क रुख बनाए रखा।

30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 384 अंक टूटकर 81,748 पर जबकि एनएसई निफ्टी 100 अंक गिरटकर 24,668 पर बंद हुआ। सेंसेक्स पैक में टाइटन, अडाणी पोर्ट्स, अल्ट्रा टेक सीमेंट, टीसीएस और एनटीपीसी सबसे ज्यादा गिरे वहीं इंडसइंड बैंक, बजाज फाइनेंस, पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन, महिंद्रा एंड महिंद्रा और एक्सिस बैंक सबसे ज्यादा बढत में रहे।

सेक्टोरल मोर्चे पर टेलीकॉम, पावर, प्राइवेट बैंक, मेटल, तेल और गैस, एफएमसीजी और आईटी शेयरों ने बाजार को नीचे खींच लिया जबकि कैपिटल गुड्स, मीडिया, रियलिटी, हेल्थकेयर, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक और ऑटो शेयरों ने बाजार की गति को आगे बढ़ाया।

जापान का निक्केई, चीन का शंघाई कंपोजिट, हॉन्गकॉन्ग का हैंग सेंग, सियोल का कोस्पी और इंडोनेशिया का जकार्ता कंपोजिट समेत करीब सभी एशियाई बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। यूरोपीय बाज़ार गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। वॉल स्ट्रीट शुक्रवार को मिले जुले रुख के साथ बंद हुआ। विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को 2,335 करोड़ रुपये से ज्यादा के शेयर खरीदे।