Breaking News

पटना, जयपुर और भोपाल समेत अलग-अलग शहरों में कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन     |   सरकार आश्वस्त करे तो मैं अनशन खत्म करूंगा: सोनम वांगचुक     |   NEET प्रोटेस्ट के बीच विजयवाड़ा में BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प     |   काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |   जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई के खिलाफ तत्काल सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार     |  

हिमाचल प्रदेश के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की झूठी धमकी मिली

हिमाचल प्रदेश में कई स्कूलों को बम की धमकी वाले ईमेल मिले। इससे छात्रों और उनके अभिभावकों में दहशत फैल गई। बाद में पता चला कि ये धमकियां झूठी थीं। पुलिस ने बताया कि धमकियों की सूचना मिलने के बाद, पुलिस की टीमें बम निरोधक दस्तों के साथ स्कूलों में पहुंचीं। खबर फैलते ही घबराए अभिभावकों ने स्कूलों को फोन करके अपने बच्चों की सुरक्षा के बारे में जानकारी ली और उन्हें लेने दौड़ पड़े। कुछ स्कूलों में छात्रों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।

सभी स्कूलों के परिसरों की गहन तलाशी ली गई और बम निरोधक दस्तों ने विस्तृत निरीक्षण किया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच में कुछ भी नहीं मिला। ईमेल भेजने वाले के आईपी एड्रेस का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। पुलिस उन अन्य राज्यों के पुलिस अधिकारियों से भी संपर्क कर रही है, जिन्हें इसी तरह की धमकियां मिली थीं। उत्तर प्रदेश के आगरा में दो निजी स्कूलों को भी बम की धमकी वाले ईमेल मिले। इससे पहले, हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय, जिला न्यायालय परिसर, उपायुक्तों के कार्यालयों और राज्य सचिवालय को बम की धमकी मिली थी, लेकिन ये सभी फर्जी निकलीं।