Breaking News

ग्रेटर नोएडा में खुलेगा दिल्ली-NCR का पहला लुलु हाइपरमार्केट, आज दोपहर होगा उद्घाटन     |   दिल्ली के JLN स्टेडियम में आज होगा वर्ल्ड एथलेटिक्स गोल्ड लेबल इवेंट     |   मेक्सिको के प्रशांत तट पर तूफान ट्रूडी का खतरा, कई इलाकों में हरीकेन वॉर्निंग जारी     |   अशोक सिद्धार्थ की वापसी पर मायावती का जवाब- किसी भी कीमत पर पार्टी में नहीं लेंगे     |   ग्वालियर: ट्रक हादसे में अब तक 14 लोगों की मौत, कई की हालत नाजुक     |  

मणिपुर पुलिस ने ओलंपिक में हिस्सा लेने के लिए मीराबाई चानू और नीलकंठ शर्मा को किया सम्मानित

New Delhi: मणिपुर पुलिस ने पेरिस ओलंपिक में हिस्सा लेने के लिए मीराबाई चानू और सहंगलकपम नीलकंठ शर्मा को सम्मानित किया। आधिकारिक बयान में ये जानकारी दी गई। डीजीपी राजीव सिंह ने बुधवार को समारोह में मणिपुर से ताल्लुक रखने वाली मीराबाई चानू और सहंगलकपम नीलकंठ शर्मा को सम्मानित किया।

सहंगलकपम नीलकंठ शर्मा पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले भारतीय हॉकी टीम का हिस्सा थे, जबकि मीराबाई चानू ने वेटलिफ्टिंग में देश की अगुवाई की थी। बयान में कहा गया, "मणिपुर पुलिस को राष्ट्र के लिए उनकी उपलब्धियों और योगदान पर गर्व है और उनके भविष्य के प्रयासों में सभी प्रोत्साहन और समर्थन का भरोसा दिया गया है।"

मीराबाई चानू राज्य पुलिस में एएसपी हैं जबकि सहंगलकपम नीलकंठ शर्मा भारतीय रेलवे में काम करते हैं।