Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

WTT चैंपियंस के क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं मनिका बत्रा, कियान तियानयी से होगा अगला मुकाबला

New Delhi: स्टार भारतीय पैडलर मनिका बत्रा ने फ्रांस के मोंटपेलियर में डब्ल्यूटीटी चैंपियंस इवेंट के महिला सिंगल्स क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। उन्होंने रोमानिया की विश्व नंबर 14 बर्नाडेट स्जोक्स को हरा कर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। दुनिया के 30वें नंबर की भारतीय मनिका बत्रा ने शुक्रवार रात राउंड 16 के मैच में स्जोक्स के खिलाफ 29 मिनट में 3-1 (11-9 6-11 13-11 11-9) से जीत दर्ज की।

राष्ट्रमंडल खेलों में कई बार पदक जीत चुकीं बत्रा ने तीसरे गेम में दो गेम प्वाइंट बचाकर अपनी बढ़त बरकरार रखी और फिर अपने दूसरे मैच प्वाइंट को भुनाकर अगले गेम में बराबरी पक्की कर ली। मनिका बत्रा का अगला मुकाबला शनिवार को चीन के कियान तियानयी से होगा।

मनिका बत्रा ने पहले दौर में अमेरिका की लिली झांग को 3-0 (11-4, 11-8, 12-10) से हराया था। महिला सिंगल्स में बाकी भारतीय श्रीजा अकुला पहले दौर में दुनिया की 13वें नंबर की खिलाड़ी प्यूर्टो रिको की एड्रियाना डियाज से 2-3 (11-6, 7-11, 1-11, 11-8, 8-11) से हार गई थीं।