Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

Assam: चिरांग में शख्स ने पत्नी का सिर काटकर किया आत्मसमर्पण, मामले की जांच में जुटी पुलिस

असम के चिरांग जिले में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की हत्या कर उसका सिर काट दिया और फिर सिर को बैग में लेकर हत्या के हथियार सहित बल्लमगुड़ी पुलिस स्टेशन में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी की पहचान बितीश हाजोंग (55 वर्ष) के रूप में हुई है, जिसे अपनी पत्नी बैजंती हाजोंग (50 वर्ष) की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।

बताया जा रहा है कि दोनों पति-पत्नी अपनी दो बेटियों की शादी के बाद साथ ही रह रहे थे। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। घटना की सूचना मिलते ही बिजनी पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, जिसमें चिरांग जिले की एडिशनल पुलिस कमिश्नर रश्मिरेखा शर्मा और बिजनी के एसडीपीओ प्रसेनजीत दास भी शामिल थे। टीम ने मौके से शव बरामद किया।

चिरांग जिले के सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस अक्षत गर्ग ने फोन पर जानकारी देते हुए बताया कि घटना की सूचना कल शाम को मिली थी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच चल रही है।