पंजाब पुलिस को अमृतसर में एक बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने मादक पदार्थ और हथियार आपूर्ति गिरोह का भंडाफोड़ कर छह व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। अरिपियों के कब्जे से 4.03 किलोग्राम हेरोइन और दो पिस्तौल बरामद की गई है। खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए गए अभियान में, अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नशीले पदार्थ और हथियारों के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया। सीमा पार से हेरोइन और हथियारों की आपूर्ति में शामिल छह व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया और 4.03 किलोग्राम हेरोइन और दो पिस्तौल (एक ग्लॉक 9 मिमी व एक .30 बोर) बरामद की गईं।’’
प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपी सोशल मीडिया के माध्यम से शाह नामक पाकिस्तान स्थित अपने आका के संपर्क में थे। आरोपी खेमकरन और फिरोजपुर सेक्टर में हेरोइन और हथियारों की खेप प्राप्त कर रहे थे, जिसे पाकिस्तानी तस्कर ड्रोन के माध्यम से भेज रहे थे और इन्हें अमृतसर क्षेत्र में भेजा जाना था।" अमृतसर के गेट इस्लामाबाद थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि गिरोह का पूरी तरह से पर्दाफाश करने के लिए आगे की जांच जारी है।
अमृतसर में नशीले पदार्थ के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, चार किलो हेरोइन बरामद
You may also like
कोटा में NEET अभ्यर्थी ने की आत्महत्या, परीक्षा से एक दिन पहले उठाया कदम.
बृजभूषण के खिलाफ कानूनी लड़ाई पर विनेश फोगाट ने तोड़ी चुप्पी, 'उन 6 पीड़ितों में एक मैं भी हूं'.
उरी-बारामूला नेशनल हाईवे पर भूस्खलन, यातायात पूरी तरह बाधित.
तमिलनाडु में 14 लाख से अधिक अभ्यर्थी दे रहे नीट परीक्षा, सख्ती से नियमों का पालन.