Breaking News

पी. चिदंबरम ने CBI को अधिक शक्तियां देने से संबंधित विचार का किया विरोध     |   दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ड्रोन अटैक का दिया जवाब     |   डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, बोले- जल्द पिकैक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है अमेरिका     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी     |   चीन ने पहली बार मौतों का आंकड़ा बताया, इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद     |  

गुजरात में बड़ा सियासी फेरबदल, सीएम भूपेंद्र पटेल को छोड़कर सभी मंत्रियों ने दिया इस्तीफा

Gujarat: गुजरात में सीएम भूपेंद्र पटेल को छोड़कर सभी मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है, खबरों के अनुसार मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व वाले गुजरात मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। इससे पहले आज राज्य के सभी मंत्रियों ने अपने पदों से इस्तीफा सौंप दिया है।

कैबिनेट विस्तार को लेकर एक वरिष्ठ भाजपा नेता ने बताया था कि आगामी मंत्रिमंडल विस्तार में राज्य को लगभग 10 नए मंत्री मिल सकते हैं और लगभग आधे मौजूदा मंत्रियों को बदला जा सकता है। बता दें कि, भूपेंद्र पटेल ने 12 दिसंबर, 2022 को दूसरी बार गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी।

बता दें कि इस पूरे घटनाक्रम को आगामी कैबिनेट विस्तार की तैयारी के रूप में देखा जा रहा है, जिसे भारतीय जनता पार्टी नेतृत्व संगठन में “नई ऊर्जा” और “नवीन चेहरों” को शामिल करने की रणनीति का हिस्सा मान रहा है. माना जा रहा है कि यह कदम न केवल प्रशासनिक दृष्टिकोण से बल्कि 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए राजनीतिक रूप से भी बेहद अहम है.

मंत्रियों ने छोड़ा पद-
2022 में गुजरात में विधानसभा चुनाव हुए थे, चुनाव से 15 महीने पहले सितंबर 2021 में राज्य की पूरी कैबिनेट बदल दी गई थी। इस बार राज्य में चुनाव को करीब 26 महीने बचे हुए हैं।

हालांकि इस बार मुख्यमंत्री ने इस्तीफा नहीं दिया है सिर्फ उनके कैबिनेट सहयोगियों ने पद छोड़े हैं। 2021 में तो पांच साल के अंदर दो बार मुख्यमंत्री बदल दिए गए थे। 2017 में जब चुनाव हुआ था, तब विजय भाई रूपाणी को सीएम बनाया गया था, लेकिन 2021 में उन्हें हटाकर भूपेंद्र पटेल को जिम्मेदारी दे दी गई।