Breaking News

एशियन गेम्स 2026: भारत की स्टार बॉक्सर लवलीना ने चीन को हराकर जीता गोल्ड     |   एशियन गेम्स 2026: रिकर्व मिक्स्ड तीरंदाजी टीम ने जीता सिल्वर     |   राजघाट पहुंचे PM मोदी, महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि     |   अमरावती, महाराष्ट्र: ट्रक और पिकअप की टक्कर में 7 की मौत, 19 घायल     |   दिल्ली से कैंचीधाम जा रही तेज रफ्तार ट्रैवलर बस पलटी, 6 से ज्यादा श्रद्धालु घायल     |  

दिल्ली में अग्नि सुरक्षा पर बड़ा फोकस, नई इमारतों में सुरक्षा सिस्टम अनिवार्य

दिल्ली में बढ़ती आगजनी की घटनाओं के बीच अग्नि सुरक्षा को मजबूत बनाने की दिशा में बड़े कदम उठाए जा रहे हैं। हाल ही में मालवीय नगर में लगी आग के बाद सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा तेज हो गई है। "हर घर सुरक्षित, भारत विकसित" पहल के तहत नई इमारतों में स्मोक डिटेक्टर और स्प्रिंकलर सिस्टम अनिवार्य किए जा रहे हैं, जबकि पुरानी इमारतों को भी निर्धारित समय सीमा में इस दायरे में लाने की योजना है। दिल्ली अग्निशमन सेवा आधुनिक तकनीक, डिजिटल सिस्टम, क्विक रिस्पॉन्स व्हीकल्स और फायर स्टेशनों के विस्तार के जरिए आपातकालीन प्रतिक्रिया को अधिक तेज और प्रभावी बनाने में जुटी है।