Breaking News

एशियन गेम्स 2026: भारत की स्टार बॉक्सर लवलीना ने चीन को हराकर जीता गोल्ड     |   एशियन गेम्स 2026: रिकर्व मिक्स्ड तीरंदाजी टीम ने जीता सिल्वर     |   राजघाट पहुंचे PM मोदी, महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि     |   अमरावती, महाराष्ट्र: ट्रक और पिकअप की टक्कर में 7 की मौत, 19 घायल     |   दिल्ली से कैंचीधाम जा रही तेज रफ्तार ट्रैवलर बस पलटी, 6 से ज्यादा श्रद्धालु घायल     |  

UP Board का बड़ा एक्शन, 465 स्कूलों की मान्यता की रद्द

यूपी से स्कूलों की मान्यता रद्द करने का मामला सामने आ रहा है। यहां यूपी बोर्ड ने 465 स्कूलों की मान्यता रद्द कर दी है। ये कार्रवाई ऐसे स्कूलों पर की गई है जो लगातार दो शैक्षिक सत्रों से निष्क्रिय थे। यूपी बोर्ड ने कक्षाएं संचालित न करने वाले विद्यालयों की मान्यता खत्म कर दी हैं।

यूपी के गाजीपुर में सबसे अधिक 47 स्कूलों की मान्यता समाप्त की गई है। वहीं प्रयागराज के 25 और लखनऊ के 15 स्कूल भी इस लिस्ट में शामिल है। कानपुर नगर के 19, आजमगढ़ के 16 स्कूलों पर भी गाज गिरी है। वहीं हरदोई और अलीगढ़ समेत कई जिलों के स्कूल भी बंद अब होंगे। ये कार्रवाई इंटरमीडिएट शिक्षा अधिनियम 1921 के तहत  की गई है। दो सालों तक शैक्षणिक गतिविधि नहीं होने के चलते ये कार्रवाई की गई है।